Hajipur News: रुस्तमपुर में बिजली नहीं रहने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया
हाजीपुर, सितम्बर 28 -- Hajipur News: राघोपुर । संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पंचायत के वार्ड नंबर 17 और 18 में ट्रांसफार्मर जलने के कारण करीब 15 दिनों से लगभग 200 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों द्वारा ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बिजली विभाग के जेई को बार-बार आग्रह किया जा रहा है, लेकिन उनके द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा हैं।
ग्रामीणों का हंगामा सोमवार को आक्रोशित उपभोक्ताओं ग्रामीणों ने राघोपुर बिजली विभाग के पदाधिकारी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाढ़ का पानी आने के कारण करीब एक महीना पहले राघोपुर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। पानी घटने के बाद आपूर्ति शुरू हुई, लेकिन करीब 15 दिन पहले ट्रांसफार्मर जल गया। इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी गई, लेकिन अधिकारी दिन-प्रतिदिन सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.