हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर गंगा नदी पर पीपा पुल निर्माण नहीं होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दूसरे दिन मंगलवार सुबह जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने रुस्तमपुर लोहा पुल के पास सड़क को जाम कर टायर जलाकर आगजनी की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी के समक्ष भी जमकर नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 8 बजे से करीब 11:30 बजे तक स्थानीय लोगों ने पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर सड़क जाम रखा। जाम की सूचना पर रुस्तमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची,लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द पीपा पुल बनाने की मांग की। जाम के कारण रुस्तमपुर लोहा पुल से सिक्स लाइन जाने वाली सड़क और रुस्तमपुर-वीरपुर मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। दो पहिया, ...