हाजीपुर, नवम्बर 10 -- जमीन के सौदे में धोखाधड़ी का आरोप Hajipur News: लालगंज। सं.सू. जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपये अग्रिम लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं करने और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लालगंज थाना क्षेत्र के नामीडीह गांव निवासी त्रिपेश कुमार सिंह ने लालगंज थानाध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। आवेदन के अनुसार, करताहां थाना क्षेत्र के घटारो टोला धनुषी निवासी विक्रमादित्य सिंह ने 7 अक्टूबर 2026 को अपनी जमीन बेचने की बात कहकर 44 लाख रुपये में सौदा तय किया था। उक्त जमीन घटारो गांव में स्थित है, जिसका खाता संख्या 403, खेसरा संख्या 4009 तथा रकबा 8.50 डिसमिल बताया गया है। आवेदक का आरोप है कि जमीन के सौदे के तहत 10 लाख रुपये अग्रिम के रूप में दिए गए थे। इसमें पांच लाख...