Hajipur News: राम शरण रॉय कॉलेज के छात्रों ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: महनार प्रखंड के पानापुर मक्कनपुर स्थित राम शरण रॉय कॉलेज बीएड में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-100 संडे अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली निकालकर स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार ने किया,जबकि एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो.राकेश कुमार ने स्वयंसेवकों का नेतृत्व किया। इस दौरान प्रो.अभय सिंह, प्रो. उज्ज्वल ठाकुर, प्रो.त्रिभुवन यादव, प्रो.राजेंद्र कुमार,डॉ.बनमाली, राजेश कुमार, संजीव कुमार,चांदनी, मनीष कुमार, रमेश कुमार और बीना कुमारी ने सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.