हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- Hajipur News: बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा पंचायत के वार्ड संख्या 14 राममठ गांव में मंगलवार को अचानक लगी आग से तीन घर जल नष्ट हो गये। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक घर से धुआं उठता देख परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। देखते ही देखते आग की लपटें छोटे लाल गिरी, सुंदेश्वर गिरी व नागेश्वर गिरी के घरों में पकड़ ली। आशंका है कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगी होगी। इस अगलगी में करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदत से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस बीच घरों में रखा फर्नीचर, कपड़े, जरूरी कागजात और दैनिक उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जल कर खाक हो गया। स्थानीय लो...