हाजीपुर, अक्टूबर 4 -- Hajipur News: स्थानीय औद्योगिक थाने के रामपुर नौसहन गांव के 50 वर्षीय निर्भय कुमार संदिग्ध परिस्थिति में पिछले 18 दिनों से गायब बताए जा रहे है। उनके पुत्र शुशांक कुमार ने पुलिस को इस बात की लिखित सूचना दी है। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उनके नहीं मिलने से परिवार के लोगों के साथ गांव के लोगों में किसी अनहोनी की अंदेशा बढ़ गया है। औद्योगिक पुलिस से पूछने पर बताया कि इस संबंध में पुलिस जांच पड़ताल और अनुसंधान शुरू कर दी है। किसी तरह की सूचना मिलते ही परिवार को बताया जाएगा। परिवार के लोगों ने निर्भय कुमार के बारे में पूरी जानकारी पुलिस को दे दी है। उधर परिवार के लोग भी उनके खोजबीन में जुटे हैं। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...