हाजीपुर, अगस्त 21 -- Hajipur News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच को लेकर शिविर लगाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसपी उपाध्याय ने बताया कि शुक्रवार के शिविर में कुल 34 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। उनके स्वास्थ्य की जांच प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.एसपी उपाध्याय, डॉ. मनीषा, डॉ.अनिरुद्ध यादव द्वारा की गई एवं उनके कार्य में एएनएम पल्लवी कुमारी, पूजा कुमारी, शांति कुमारी, सोम प्रभा कुमारी,‌ गुंजन कुमारी ने सहयोग किया। महिलाओं के विभिन्न जांच में हीमोग्लोबिन, वजन व आदि जांचकर दवाइयां भी दी गई। महिलाओं को सलाह दी गई कि इस अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र में महीने में लगने वाले तीन शिविर में आकर नियमित अपने ...