Hajipur News: राजापाकर में होगा रावण पुतला दहन कार्यक्रम
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- नवरात्र में दुर्गा पूजा की धूम Hajipur News: थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में 17 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। सोमवार को नवरात्र के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा स्थलों पर वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नवरात्र को लेकर विभिन्न पूजा समितियों की ओर से भव्य एवं आकर्षक पंडाल बनाए जा रहे हैं। भुवनेश्वर चौक, एतवार हाट, शनिचर हाट, पुरानी बाजार, हाई स्कूल मैदान, भलुई हाट, चोवा चौक, दिलावरपुर बाकर और गौसपुर सहित थाना क्षेत्र के 17 स्थानों पर दुर्गा पूजा की तैयारी चल रही है। इन पूजा स्थलों पर श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.