हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ वार्ड नंबर 6 निवासी उपेंद्र पासवान की पत्नी मुनरी देवी ने मारपीट किए जाने को लेकर बरांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में दिए गए आवेदन में मुनरी देवी ने बताया कि बीते 3 अगस्त को मेरा पोता नीरज कुमार मजदूरी कर घर लौट रहा था। तभी घर से थोड़ी दूरी पर श्यामनाथ पासवान, रामनाथ पासवान व श्यामनाथ पासवान की पत्नी तीनों ने मिलकर घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर सभी ने लप्पड़-थप्पड़ व चप्पल जूते से मारपीट करना शुरू कर दिया।

घटना का विवरण घटना को लेकर 5 अगस्त को पंचायत बुलाई गई। लेकिन उक्त सभी लोग पांच की बात नहीं माने और पंचायत छोड़कर चले गए। उसके बाद जब मैं कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान जा रही थी। तभी टावर के पास जैसे ही पहुंची कि पीछे से धर्मशिला देवी एवं उस...