हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में महीने के अंतिम शनिवार को शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वहीं पीएम श्री राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय राजापाकर के सभागार में पढ़ना,लिखना व गणना थीम के आधार पर अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य अभिभावकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के आधार पर जागरूक करना और शत-प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति के लिए अभिभावकों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह एवं पंचायत अध्यक्ष डॉ राजू गुप्ता उपस्थित हुए। जिनका विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बच्चों की सीखने की प्रगति में अभिभावकों की सक्रिय ...