हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- लापता आइसक्रीम विक्रेता की हुई पहचान Hajipur News: सदर थाना क्षेत्र के सुभई स्थित मलमाला चौर से बुधवार की सुबह पुलिस द्वारा बरामद किए गए अज्ञात युवक के शव की पहेचान कर ली गई। मृतक की पहचान राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कोजुंदा गांव निवासी नारायण राय बलाई के पुत्र उदय लाल बलाई (25 वर्ष) के रूप में हुई है। उदय लाल हाजीपुर में रहकर आइसक्रीम बेचने का काम करता था। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक उदय लाल सदर थाना क्षेत्र के चंद्रालय मोड़ के पास आइसक्रीम का ठेला लगाता था। वह मंगलवार को अपनी दुकान बंद कर अचानक गायब हो गया था,जिसके बाद बुधवार सुबह उसका शव मलमाला चौर से बरामद किया गया। मामले में आइसक्रीम गाड़ी मालिक लड्डू लाल ने बताया कि गाड़ी पर उनका ही मोबाइल नंबर अंकित था। मंगलवार की रात करीब 8 बजे एक ग्राहक ने उन...