हाजीपुर, सितम्बर 2 -- Hajipur News: राजकीय बाबा गणिनाथ महोत्सव-2026 में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए महनार में 3 से 5 अगस्त तक यातायात की नई व्यवस्था लागू की गई है। इस संबंध में एसडीओ अंकित कुमार और एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। व्यवस्था 3 अगस्त की सुबह 10 बजे से 5 अगस्त की रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

यातायात व्यवस्था विवरण आदेश के अनुसार महनार स्टेशन से गणिनाथ हसनपुर जाने वाली सभी गाड़ियां, मोटरसाइकिल व बस को छोड़कर,चूड़ा मिल बाईपास-बजरंगबली चौक होकर जाएंगी। स्टेशन से हाजीपुर जाने वाले वाहन पेठिया-बाईपास-अंबेडकर चौक होकर जाएंगे। गणिनाथ मंदिर से हाजीपुर जाने के लिए पटेल चौक-मदन चौक-अंबेडकर चौक तथा स्टेशन जाने के लिए पटेल चौक-मदन चौक-पेठिया का मार्ग निर्धारित किया गया है। अंबेडकर चौक से मंदिर जाने वाले वाहन ...