Hajipur News: राघोपुर से हुई गिरफ्तारी व पुलिसिया बर्बरता पर राजनीतिक सरगर्मी तेज
हाजीपुर, नवम्बर 28 -- Hajipur News: राघोपुर। सं.सू. पीएम के कार्यक्रम के बाद 'नीतीश सेतु' पर बैनर-पोस्टर फाड़े जाने और फिर पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी का मामला गरमाने लगा है। राघोपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में युवकों की गिरफ्तारी और उनके साथ कथित पुलिसिया बर्बरता को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर शनिवार को राजद की सात सदस्यीय जांच कमेटी राघोपुर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ जेल भेजे गए युवकों के परिजनों से उनके घर जाकर मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपनी पीड़ा कमेटी के सदस्यों के सामने रखी। जांच कमेटी में विधायक डॉ. रामानंद यादव संयोजक के रूप में शामिल थे। वहीं सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, विधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.