हाजीपुर, जुलाई 20 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के फतेहपुर पंचायत खुदगास गांव में शैलेश स्थान पर आषाढ़ माह में होने वाले शलेश बाबा एवं ग्राम देवता का वार्षिक सामूहिक पूजा सोमवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। निमिया के डारी मैया के लगले झुलुआवा,लाल रंग चुनरी शोभे जैसे पारंपरिक गाने एवं मांदर के थाप एवं झाल के धुन पर पूजा संपन्न हुआ। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु शलेश बाबा,माता महारानी के जयकारे लगाते रहे। जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

पूजा का आयोजन जानकारी के अनुसार फतेहपुर खुदगास के ग्रामीणों द्वारा प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को शैलेश बाबा एवं ग्राम देवता का सामूहिक वार्षिक पूजा का आयोजन किया जाता है। मन्दिर, पूजा स्थान को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इस दौरान मांदर बजाने वाले कलाकार एवं शलेश ब...