हाजीपुर, अक्टूबर 25 -- Hajipur News: हाजीपुर। निज संवाददाता जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खनन विभाग की टीम ने राघोपुर प्रखंड अंतर्गत आने वाले ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संचालित 03 ईंट भट्ठों पर कई प्रकार की अनियमितताएं पायी गई। वहीं 03 ईंट भट्ठें संचालन की स्थिति में नहीं पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पायी गई अनियमितताओं के आधार पर तीनों ईंट भट्ठों के विरुद्ध बिहार खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली के नियम- 56(2) के तहत दंड अधिरोपित किया गया है। अभय ब्रिक्स - 2,02,230/- रुपये, कमला ब्रिक्स - 1,30,005- रुपये और राधा ब्रिक्स - 2,30,000/- रुपये दंड लगाया गया है। इसके अतिरिक्त, बिहार सरकार, खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा लाई गई ओटीएस योजना के संबंध में सभी ईंट भट्ठा संचालकों / मालिकों से संप...