हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: राघोपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में जियो कंपनी के नेटवर्क नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड के फतेहपुर, रामपुर श्यामचंद, मलिकपुर, मोहनपुर सहित अन्य गांवों में जियो टावर का नेटवर्क सही से काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण उपभोक्ताओं को बात करने से लेकर इंटरनेट चलाने तक में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे अधिक परेशानी फतेहपुर पंचायत में है। यहां शिव मंदिर के पीछे लगे जियो टावर से उपभोक्ताओं को नेटवर्क नहीं मिल पा रहा है।

समस्या का विवरण स्थानीय उपभोक्ता अतुल कुमार, विशाल कुमार, गौरव कुमार और मोहन कुमार ने बताया कि फतेहपुर में जैसे ही बिजली कटती है,वैसे ही जियो का नेटवर्क गायब हो जाता है। इस क्षेत्र में बाढ़ और बारिश के कारण बिजली आपूर्ति पहले से ही बाधित रहती है,...