हाजीपुर, अगस्त 12 -- Hajipur News: अगस्त महीना शुरु हुए 12 दिन बीत चुका है,लेकिन राघोपुर प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानों तक अब तक राशन नहीं पहुंचा है। डीएसडी द्वारा समय पर गाड़ी नहीं भेजे जाने के कारण 118 डीलरों के पास स्टॉक नहीं है। इसका सीधा असर 40 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों पर पड़ रहा है। सुबह से शाम तक उपभोक्ता राशन लेने के लिए डीलर की दुकान के चक्कर काट रहे हैं और खाली हाथ लौट रहे हैं। 12 तारीख बीत जाने के बाद भी राशन नहीं मिलने से लोगों में भारी नाराजगी है।

डीलरों की समस्या डीलरों का कहना है कि हर महीने राघोपुर में राशन देर से पहुंचता है। इस बार भी वही स्थिति है। डीलरों ने बताया कि विभाग द्वारा पहले राशन पहुंचाने वाली डीएसडी एजेंसी को लापरवाही के कारण ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। उसकी जगह दूसरी डीएसडी को जिम्मेदारी दी गई है। ल...