हाजीपुर, अक्टूबर 27 -- नाव दुर्घटना मामले में प्राथमिकी और जांच Hajipur News: राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद स्थित भगतान टोला में 13 अक्टूबर 2026 को गंगा नदी के ढ़ाब में हुई नाव दुर्घटना के मामले में अज्ञात नाविक एवं नाव मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त दुर्घटना में 13 बच्चों की मृत्यु हो गई थी तथा छह व्यक्ति घायल हुए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी,राघोपुर द्वारा राघोपुर थानाध्यक्ष को दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 322/26,26 अक्टूबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के लिए प्राप्त आवेदन के अनुसार,दुर्घटना के समय नाव पर 18 नाबालिग बच्चों एवं एक वयस्क सहित कुल 19 व्यक्ति सवार थे। प्रथम दृष्टया नाव का गैर-निबंधित होना,सूर्यास्त के बाद उसका परिचालन तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता ज...