हाजीपुर, अगस्त 23 -- Hajipur News: गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। बाढ़ की आशंका से लोग डरे एवं सहमे हैं। नदी के निचले इलाकों के कई गांवों में नदी का पानी भर चुका है। गांव में पानी होने के कारण कई टोलों का एक दूसरे से संपर्क भंग हो चुका है। यह भी पढ़ें- कई इलाके टापू में तब्दील, खेतों में लगीं फसलें डूबींबांधों और संपर्कों का टूटना नदी के पानी से राघोपुर प्रखंड के निचले इलाकों के चकसिंगार पंचायत के करारी-बरारी, लंका, शिवनगर गांव रुस्तमपुर पंचायत के हेमतपुर, गांव सबसे अधिक प्रभावित है। इस गांव का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट चुका है। लोग पानी हेलकर आवश्यक सामान खरीदने के लिए बाजार या फिर दुकान पर जाते हैं। प्रखंड के निचले इलाकों के खेतों में लगी फसल में बाढ़ का पानी भरा ...