हाजीपुर, अक्टूबर 15 -- Hajipur News: वैशाली जिले में रबी फसलों की उन्नत खेती को लेकर कृषि विज्ञान तैयारी में जुटा। रबी मौसम में बेहतर फसल उत्पादन, कृषि उत्पादकता में वृद्धि व किसानों को वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में रबी महोत्सव 2026-27 का आयोजन किया गया। डीएम वर्षा सिंह के मार्ग दर्शन में आयोजित रबी महोत्सव के माध्यम से किसानों को उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीकों, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता किरण सिंह, एहसान अहमद, डीडीसी कुंदन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार समेत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से किया। यह भी पढ़ें- Bhagalp...