हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: पातेपुर थाना क्षेत्र के सिमरवा में बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर सोने की चेन और 50 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की पहचान मनोज कुमार पिता महेश्वर राय के रूप में हुई है। इस संबंध में घायल मनोज कुमार ने सदर अस्पताल में बताया कि वह बाजार से घूमकर देहात की ओर आ रहा था। पंचायत भवन से करीब एक किलोमीटर आगे विपिन कुमार नामक युवक ने नशे की हालत में उसे रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। समझाने पर उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। -घनश्याम कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...