हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक के अपहरण का मामला Hajipur News: सदर थाना क्षेत्र में बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को अगवा कर अप्राकृतिक यौनाचार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी नौरंगाबाद निवासी कुणाल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। यह जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। इस कांड के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़ित युवक मूल रूप से समस्तीपुर जिले का रहने वाला है,वर्तमान में नगर थाना क्षेत्र में रहता है। बुधवार सुबह करीब 5 बजे वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। नौरंगाबाद स्थित दुर्गा मंदिर के पास दो युवकों ने उसे रोका और जबरन एक सफेद रंग की चार प...