हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: राजापाकर दक्षिणी पंचायत के ढेलफोरवा टोला निवासी रविंद्र प्रसाद सिंह ने पुत्र की गुमशुदगी को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मेरा बड़ा पुत्र अभिषेक कुमार उम्र 27 वर्ष 25 दिनों से लापता है। 2 अगस्त को 11:30 बजे अपने घर से हाजीपुर के लिए गया था परंतु अभी तक अपना घर वापस नहीं आया है। हमने रिश्तेदारों और आसपास के सभी स्थानों पर खोजबीन की लेकिन अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चला है। उसका रंग गोरा लंबाई 5 फीट 4 इंच है। ब्लू शर्ट व ब्लू जींस पैंट पहने हुए हैं, दाएं हाथ में काला धागा बांधा हुआ है एवं अपने पास एक मोबाइल भी रखे हुए हैं जो बंद बता रहा है आवेदन में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर मेरे पुत्र को ढूंढने को लेकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है। आवेदन के साथ युवक का फोटो आधार कार्ड मोबाइ...