हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: औद्योगिक थाना के हिलालपुर गांव में सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक करने के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया। घटना के बाद महिला ने जोर-जोर से चिल्लाने लगी। महिला की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की घटनास्थल पर भी जुट गए। स्थानीय लोगों ने बदमाश को पीछा कर पकड़ना चाहा लेकिन बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस एवं स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी गई। पीड़ित महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के हिलालपुर गांव निवासी जवाहर लाल राय की पत्नी शीला देवी बताई गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शीला देवी अपने घर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आया और सोने का चेन छीनकर फरार हो ग...