हाजीपुर, अगस्त 4 -- Hajipur News: महात्मा गांधी सेतु के समानांतर निर्माणाधीन पुल से लोहे का गार्डर चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने गिरफ्तार चोर सहित तीन लोगों के खिलाफ गंगा ब्रिज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। इस मामले में एसपीएस कंस्ट्रक्शन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के न्यू एमजी सेतु प्रोजेक्ट में मैनेजर सिक्योरिटी विनय कुमार ने गंगा ब्रिज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कंपनी पटना जीरो माइल से हाजीपुर रामाशीष चौक तक पथ निर्माण और एमजी सेतु के समानांतर पुल निर्माण का काम चल रहा है। पेट्रोलिंग टीम के सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने सूचना दी कि महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या 7 के पास एक एसी मैजिक गाड़ी खड़ी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: लूट की योज...