हाजीपुर, जुलाई 5 -- Hajipur News: राघोपुर,संवाद सूत्र। पटना जिले के दीदारगंज में 33 केवी विद्युत लाइन के आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण सोमवार को राघोपुर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जेई रूपेश कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि सोमवार को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक करीब 8 घंटे तक राघोपुर प्रखंड क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। उन्होंने ने बताया कि इस दौरान लाइन की मरम्मत और मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा,ताकि आगे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है और समय से पहले आवश्यक तैयारी कर लेने का अनुरोध किया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: नावकोठी में तीन घंटे ठप रहेगी बिजली रमेश भगत यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मधेपुरा: मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कटौती से लोग बेहाल

हिंदी हिन्दुस्तान क...