हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- सपनौती दुर्गा मंदिर की विशेषता Hajipur News: शारदीय नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं के द्वारा मां के अलग अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। सोमवार को श्रद्धालुओं ने मां के दूसरे स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की आराधना किया। उधर प्रखंड क्षेत्र के मुरौवतपुर स्थित सपनौती दुर्गा मंदिर राज्य के कई जिलों में विख्यात है। यह सबसे बड़ा आस्था का केंद्र है। यहां शारदीय नवरात्र के मौके पर स्थानीय और बाहर से आने-जाने वाले भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मंदिर की खास विशेषता है कि यहां दशकों पहले गर्भ गृह में स्थापित की गई मिट्टी से बनाई गई पिंडी की पूजा होती है,यहां मां दुर्गा के स्वरूप प्रतिमा स्थापित नहीं की जाती है। इसके साथ ही नवरात्र के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं का एक साथ सामूहिक दुर्गापाठ करना भी इस मंदिर की महानता है। यह मंदिर करीब 500...