हाजीपुर, नवम्बर 3 -- मलमला चौर में मुठभेड़ का विवरण Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाना क्षेत्र के मलमला चौर में रविवार की रात एसटीएफ और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने 4 राउंड जबकि 3 पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ पांच राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान ही कुख्यात अपराधी राजनंदन उर्फ हंटर के दाहिने पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के बयान पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सदर थाना पर मौजूद थे। तभी एसटीएफ के पुलिस निरीक्षक राजनंदन ने सूचना दी कि समस्तीपुर जेल से फरार कुख्यात राजनंदन कुमार उर्फ छोटू उर्फ ह...