हाजीपुर, जुलाई 21 -- Hajipur News: हाजीपुर। हि.प्र. मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-36 स्थित मीनापुर पोखर में नगर परिषद ने आधुनिक हाई पॉवर पंपिंग सिस्टम लगाकर जलनिकासी का कार्य शुरू कर दिया है। पोखरा के समीप वाला यह क्षेत्र वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहा था। यहां लोगों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: निर्माण कार्य में गुणवत्ता की कमी देख संवेदक पर बिफरीं मुख्य पार्षद जल निकासी की प्रक्रिया पोखर के ओवरफ्लो होने के कारण बारिश के दिनों में आसपास का इलाका लंबे समय तक जलमग्न रहता था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन सहित कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिये नगर परिषद सभापति डॉ. संगीता कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पंपिंग सिस्टम का शुभारंभ किया। ...