हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देश पर सोमवार,जिले भर में सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत मिठाई दुकानों, केक दुकानों, होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई, ताकि बाजार में नकली, मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाई जा सके। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सभी संबंधितअनुमंडल पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मानकों की जांच की। इस दौरान प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण का वैध लाइसेंस अथवा पंजीकरण, खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था, दुकानों...