हाजीपुर, नवम्बर 5 -- Hajipur News: दीपावली को हंसी खुशी के बीच मानने को लेकर गुरुवार को यहां विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला के जरिए दीप बनकर तो कहीं रंगोली सजाकर लोगों को अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया गया। उन्होंने लोगों को दीपों का त्यौहार दीपावली को प्रेम और उत्साह के बीच मनाने के लिए जागरूक किया। यहां मध्य विद्यालय कन्या में छात्राओं ने दीप के रूप में मानव श्रृंखला बनाया। वहीं डॉ राजेंद्र प्रसाद पब्लिक हाई स्कूल में रंगोली सजाई। यहां प्राचार्य बिगु यादव के नेतृत्व में नीदा नाज, अंजलि, शिफा, नेहा, कीर्ति, जयमाला, तृषा, सोनाली, अंशुमन, अभिज्ञान, सत्यम, अब्दुल्ला अधिनियम सुंदर और आकाश ने आकर्षक रंगोली बनाई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजा विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल इस मौके पर शिक्षक केश...