हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के देसरी निवासी सुबोध कुमार ने पांच व्यक्तियों पर मारपीट कर पैसा एवं आभूषण छीनने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में सुबोध कुमार ने आरोप लगाया कि जब माता के साथ करीब 6 बजे मंदिर पर बैठा था,तभी अचानक देसरी निवासी राहुल कुमार,रोशन कुमार, आदित्य कुमार, अंकित कुमार एवं जहांगीरपुर निवासी भोलथी कुमार पिस्टल एवं चाकू दिखाकर उससे 21,300 रुपए छिन लिया तथा उसके मां के गले से मंगलसूत्र एवं जितिया छीन लिया। साथ ही उसके साथ मारपीट किया। उसके मां के साथ दुर्व्यवहार किया। हल्ला होने पर स्थानीय लोगों को इकट्ठा होते देख सभी पूरब दिशा की ओर भाग गया। जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देसरी में इलाज करवाया। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...