हाजीपुर, अक्टूबर 3 -- Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के तैयबपुर निवासी करणेश कुमार ने छह व्यक्तियों पर देसरी थाने में मारपीट करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि गुरुवार को फुलाब्रह्म स्थान के समीप जमीन सर्वे कराने गया था। एकाएक हथियार बंदूक से लैस होकर शिव दर्शन कुमार,अंजनी कुमार ठाकुर, गजाधर ठाकुर, निरंजन कुमार ठाकुर धावा बोल कर उसके साथ मारपीट किया। साथ ही आरोप लगाया है कि गले से सोने की दो भर की चेन और 2000 रुपए छीन लिया। इस दौरान बचाने के क्रम में उसके चचेरे दादा रघुवंश ठाकुर और पारस ठाकुर जो वर्षों से बीमार है,उनके साथ भी बीच बचाव के क्रम में मारपीट किया गया। मोहन ठाकुर को लोहे के रॉड से मारकर बाया हाथ का अंगूठा तोड़ दिया। सभी को गंभीर स्थिति में ग्रामीणों द्वारा देसरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ...