हाजीपुर, सितम्बर 26 -- Hajipur News: देसरी थाना क्षेत्र के मुरौवतपुर में एक व्यक्ति और उसके घर के सदस्यों को चार व्यक्तियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में जख्मी मनीष कुमार ने देसरी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। जिसमें आरोप लगाया है कि जब वह महनार बाजार से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में पेट्रोल पंप मुरौवतपुर के पास पड़ोसी महेश भगत भुंजा का ठेला लेकर आ रहा था तो उसे देखकर गाली देने लगा। जिस पर वह अनसुना कर आगे बढ़ गया,पर जब वह अपने घर आ गया तो महेश भगत, राजेश भगत और दो अन्य व्यक्ति धारधार हथियार के साथ आकर उसके साथ मारपीट करने लगा। राजेश भगत एवं महेश भगत उसे लाठी डंडे से बुरी तरह मारा। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है। -राजेश कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...