हाजीपुर, जुलाई 1 -- Hajipur News: पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर मारपीट करने व गाली गलौज करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में बैकुंठपुर गांववासी विकास कुमार पिता प्रमोद कुमार यादव ने राजापाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि मेरा भाई रवि रंजन यादव व रितिक रोशन कुमार दोनों अपनी बाइक से कुछ सामान खरीदने राजापाकर बाजार गया था।

घटना का विवरण जैसे ही गुड़िया स्वीट दुकान के पास पहुंचा तो सामने से आ रहा बुलेट बाइक सवार बालकृष्ण पिता राजीव कुमार और रितिक राज पिता रवि रंजन कुमार दोनों निवासी बैकुंठपुर ने मेरे भाई की बाइक में जानबूझकर धक्का मार दिया। इसी बात को लेकर दोनों बाइक से उतर गया और मेरे भाई को गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान रवि रंजन कुमार पिता स्व.सजीवन शर्मा गांव बैकुंठपुर पहुंच गया और तीन अज्ञात लोग मिलकर ...