हाजीपुर, जुलाई 15 -- Hajipur News: आगामी मानसून एवं संभावित जलजमाव की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद हाजीपुर ने बुधवार को शहर के जलजमाव वाले संभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ताजबाज पोखर, छनमन पोखर, नाईपर गेट, आरएन कॉलेज पोखर सहित अन्य संवेदनशील स्थलों का जायजा लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

ताजबाज पोखर का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने ताजबाज पोखर, छनमन पोखर तथा नईपर गेट के समीप जलनिकासी को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित agency के माध्यम से 100 एचपी क्षमता के बड़े डीजल एवं इलेक्ट्रिक पंप अविलंब स्थापित कराने का निर्देश दिया। वहीं शहर के विभिन्न वार्डों की गलियों में जलजमाव क...