Hajipur News: महुआ में हंगामेदार रही पंचायत समिति सदस्यों की आहुत विशेष बैठक
हाजीपुर, सितम्बर 24 -- Hajipur News: पंचायत समिति सदस्यों की विशेष बैठक गुरुवार को यहां प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में हंगामेदार रही। बैठक में शौचालय, आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के मुद्दे छाए रहे। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने पदाधिकारियों की जमकर क्लास ली। यह विशेष बैठक पूर्व में पारित विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिए जाने को लेकर आयोजित की गई थी। यहां पर 18 पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न सात आरोप लगाते हुए प्रखंड प्रमुख के माध्यम से बैठक बुलाने की मांग की थी।
बैठक का हंगामा बैठक में शौचालय और खाद्य आपूर्ति को लेकर सदस्यों ने जमकर बवाल काटा। मुखिया संजीत कुमार,अमोद कुमार, मुखिया पति पारस मणि, पूर्व मुखिया दिनेश चंद्र भूषण पासवान आदि कहा कि शौचालय निर्माण में भारी गड़बड़ी हो रही है। पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.