हाजीपुर, अगस्त 20 -- Hajipur News: पंजाब नेशनल बैंक के नए भवन का उद्घाटन गुरुवार को यहां गोला रोड स्थित कुलदीप चौक के पास शिवम भवन में हुई। यह नया भवन पुरी तौर पर आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। जहां ग्राहकों को सारी सुविधाएं मुहैया की जाएगी। भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुजफ्फरपुर के मंडल प्रमुख अभिमन्यु कुमार सिंह,उप प्रबंधक राजेश कुमार व विनय कुमार,शाखा प्रबंधक रंधीर कुमार आदि ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने ग्राहकों की सुविधा को लेकर बताया कि यह भवन में आने वाले ग्राहकों को पूर्ण एसी सुविधा के साथ उन्हें लोन की सुविधा,खाता खोलने की सुविधा, एटीएम लॉकर, गोल्ड लोन, डिजिटल बैंकिंग के साथ सारी सुविधाएं मुहैया की जाएगी। यह भी बताया गया कि नए भवन में एटीएम, लाकर और गोल्ड लोन की सुविधा नया तौर प...