हाजीपुर, सितम्बर 29 -- Hajipur News: जवाहर चौक स्थित पहाड़ी शाह रहमतुल्लाह अलैह के मजार पर मंगलवार को सालाना उर्स का आयोजन किया गया और मजार पर चादरपोशी कर अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। यहां पर क़ारी जावेद अख़्तर फैजी ने बताया कि बाबा की मजार पर जो भी व्यक्ति सच्चे मन से फरियाद करता है। उसकी मुराद पूरी होती है। वहीं हाजीपुर से आए मुफ्ती काज़िम रज़ा ने कहा कि मजार से अमन, शांति, भाईचारा, समरसता का संदेश दिया जाता है। उसे मेले में देर रात तक भीड़ बनी रही। यहां से लोगों में हिन्दू मुस्लिम भाईचारा का संदेश दिया गया। मौलाना आसिफ, हाफिज तबरेज, मौलाना मोआज, अब्दुल्ला इमामी, कारी रहमतुल्लाह, मौलाना मुस्तकीम, हाफिज आमिर रज़ा ख़ान, हाफिज साहिल, महमूद आलम मोहम्मद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वही जलसा में प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। यहां उर्स ...