हाजीपुर, अगस्त 21 -- Hajipur News: प्रखंड की गौसपुर चकमजाहिद पंचायत अंतर्गत शंकरपुर में काली मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ को लेकर गुरुवार को 1051 महिलाओं ने माथे पर गंगाजल से भरा कलश लेकर नगर भ्रमण किया और लोगों में एकता, प्रेम, अपनत्व और भाईचारा का संदेश दिया। यह कलशयात्रा महुआ के वाया नदी तट कालीघाट से गाजे बाजे के साथ निकाली गई।

यात्रा का मार्ग जहां पर पहलेजा धाम से मंगाए गए गंगाजल को मंत्रोचार के बीच कलश में भरा गया। वहां से महिलाएं कुलदीप चौक, देव अस्पताल द्वार, बच्चन शर्मा स्मारक, गांधी स्मारक से होकर वाया नदी पुल होते होकर थाना चौक से देसरी रोड, पुराना बाजार होते हुए चकमजाहिद चौक पहुंचा। जहां से सभी श्रद्धालु ग्रामीण रास्ते से होकर शंकरपुर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां पर कलश को विधि विधान के साथ स्थापि...