हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: पुराना बाजार स्थित महावीर मंदिर पर मंगलवार भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी की शाम सामूहिक तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ और आरती का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां पर श्रद्धालु भक्ति भावना के बीच मंदिर में सभी भगवान की आरती उतारी और सामूहिक तौर पर हनुमान चालीसा का पाठ कर घर में सुख समृद्धि के साथ विश्व कल्याण के लिए कामना की।

हनुमान चालीसा का पाठ हनुमान चालीसा की पाठ को लेकर लोगों में भक्ति भावना सिर चढ़कर बोली। यहां मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। वहीं आसपास के काव्य संख्याएं महिलाएं भी पहुंची और भागवत भजन के साथ उनकी आरती उतारी। इस मौके पर भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बताया गया कि यहां आसपास के अलावा दूर-दूर ...