हाजीपुर, जुलाई 15 -- Hajipur News: यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को 80 यक्ष्मा मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। जिसमें फल, अंडा सहित विभिन्न भोजन के सामान दिए गए। पौष्टिक आहार मिलते ही लाभुको के चेहरे खिल गए। यह वितरण अस्पताल प्रभारी डॉक्टर अभिषेक कुमार के उपस्थिति में देव हास्पिटल के डॉ महेश चौधरी के पुत्र देवांश चौधरी, आसमा अस्पताल के संचालक डॉ समीम अंसारी, कृष्णा के डॉ उदय शंकर कुमार, चाइल्ड केयर के डॉ श्यामसुंदर सिंह, चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज के प्रेम शंकर कुमार राजा व सुरभि सुमन, पीएचसी के डॉक्टरों आदि के सौजन्य से किया गया। सभी अस्पताल संचालकों में अपने सामर्थ्य के अनुसार यक्ष्मा मरीजों को गोद लिया। प्रभारी ने बताया कि वे लोग अन्नदाता के रूप में अगले 6 माह तक 5 सौ के पोषाहार हर महीने उपलब्ध कराते रहेंगे। यक्ष...