हाजीपुर, सितम्बर 10 -- Hajipur News: स्थानीय पीएचसी में जल जमाव कादो कीचड़ के कारण मरीजों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। उन्हें रजिस्ट्रेशन कराने और डॉक्टर से इलाज करने के लिए गंदगी में समय काटना मुश्किल हो रहा है। वही जलजमाव के कारण मच्छरों का प्रकोप हो जाने से डेंगू का खतरा भी मंडरा रहा है। गुरुवार को अस्पताल में पहुंचे मरीजों ने बताया कि जलजमाव और कादो कीचड़ के कारण यहां समय काटना काफी मुश्किल हो जाता है। मरीज और उनके साथ आए परिजनों ने बताया कि जलजमाव के कारण मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। जिससे डेंगू,टाइफाइड और विभिन्न रोग फैलने की खतरा बना हुआ है।

जल जमाव का प्रभाव यहां सीएचसी परिसर में जल जमाव हो जाने से मरीज परेशान होते हैं। नगर परिषद के द्वारा यहां जलजमाव से मुक्ति को लेकर कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जहां...