हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: 33 केवीए विद्युत तार में मेंटेनेंस कार्य को लेकर मंगलवार को महुआ सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडरों में 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी। बताया गया कि निर्बाध बिजली देने को लेकर पेड़ों की कटाई छटाई और जंपर का मेंटेनेंस कार्य होगा। सोमवार को जानकारी देते हुए महुआ पावर हाउस केंद्र के कनीय अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाहन 9 बजे से लेकर दोपहर 01 बजे तक 33 केवीए अंतर्गत फीडर में पेड़ पौधों में बढ़ी डालियों की कटाई छटाई की जाएगी। वही जंपर मेंटेनेंस कार्य भी होगा। जिसके कारण विद्युत प्रशाखा पावर हाउस से जुड़े सभी 11 केवीए फित्रों में 4 घंटे बिजली बाधित रहेगी। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि शहरी फीडर में विद्युत शक्ति उप केंद्र पिरोई से बिजली लेकर पावर सप्लाई की जाएगी। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को लेकर ...