हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शुक्रवार को महुआ पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष के पिता और कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि की माता के निधन पर उनके यहां पहुंचकर सांत्वना दी।

स्थानीय समस्याएं उनके आने पर महुआ वासियों ने बाजार की समस्या से मुक्ति दिलाने की भी मांग की। स्थानीय विधायक सह पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान महुआ के तरौरा पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रकाश सिंह के पिता राजगिरी सिंह के निधन पर संवेदना जताई और उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जीवन मृत्यु तो प्रकृति प्रदत्त है। इस दुख की घड़ी में धैर्य और साहस रखने को कहा।

शिक्षक प्रतिनिधि की माता ...