हाजीपुर, सितम्बर 1 -- Hajipur News: नगर परिषद और समसपुर पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई। इस मौके पर पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को गिनाया और उसे निराकरण की मांग की। शिविर में उन्हें विभिन्न जानकारियां भी दी गई। नगर परिषद में मुख्य रूप से उपस्थित सभापति नवीन चंद्र भारती,उपसभापति रोमी यादव और नगर कर्मियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। यहां वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगता पेंशन से संबंधित विभिन्न समस्याएं लेकर लोग पहुंचे। यहां नगर परिषद वार्ड संख्या एक में लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई। विभिन्न समस्याओं से संबंधित यहां 15 आवेदन प्राप्त हुए। उधर समसपुरा में प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ वर्णवाल के नेतृत्व में सहयोग सिविल लगाया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सहयोग शिविर में राशन कार्ड के आवेदनों की रही भर...