Hajipur News: महुआ के अस्पतालों में बरसाती रोगियों की बढ़ रही भीड़
हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: इस समय बरसाती रोग लोगों में अधिक फैल रहे हैं। खासकर बरसाती रोग से बच्चे आक्रांत हो रहे हैं। उनमें फोड़ा फुंसी के साथ-साथ वायरल बुखार, टाइफाइड, सर्दी, खांसी, निमोनिया आदि हो रहे हैं। अस्पताल में रोगियों के भीड़ से अफरा तफरी की स्थिति बनी रहती है। गुरुवार को महुआ अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी से लेकर निजी अस्पतालों में रोगियों की भीड़ बनी रही। यहां अनुमंडल अस्पताल में तो बरसाती रोग से ग्रसित रोगियों की लंबी कतार रही। रोगियों में महिलाएं और बच्चे अधिक पाए गए। बताया गया कि बरसात को लेकर विभिन्न प्रकार के रोग का फैलाव हो रहा है। इस समय एक बार फिर वायरल फीवर, सर्दी, खांसी लोगों में अधिक हो रहे हैं। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह ने बताया कि इस समय आउटडोर में बरसाती रोग से ग्रसित रोगियों की भीड़ हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.