हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिसौर थाना को मॉडल थाना के रूप में महिसौर के गंगासागर मैदान में नवनिर्मित भवन का उत्सवी माहौल में वैशाली पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस उत्सवी माहौल में क्षेत्र के हजारों लोग मौजूद थे। मौके पर थाना परिसर में कई फलदार पौधे भी लगाए गए। पुलिस अधीक्षक लोगों से संवाद करते हुए कहा कि 15 अगस्त के पावन अवसर पर महिसौर थाना के नवनिर्मित थाना भवन में प्रवेश करना हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस नए भवन का उद्घाटन होना सेवा,सुरक्षा और जन विश्वास के संकल्प को और मजबूत करता है। यह भवन केवल एक सरकारी इमारत नहीं, बल्कि आम लोगों की सुरक्षा, न्याय और सहायता का केंद्र है।

भवन की विशेषताएं आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह थाना भवन पुलिसकर...