हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना के बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बुधवार की दोपहर एक महिला से सोने की ढोलना उच्चकों ने झपट कर फरार हो गया। यह घटना शीतलपुर कमालपुर पंचायत के रामदौली स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के नजदीक दोपहर बाद लगभग 3:20 बजे की बताई गई है,जब पीड़िता अपनी मां के साथ बाजार आई थीं। पीड़िता मेनिका कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी मां के साथ बिदुपुर बाजार में खरीदारी कर रही थीं। इसी दौरान,बिदुपुर स्थित बड़ौदा बैंक के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए। अचानक बाइक सवारों ने गाड़ी रोकी और मेनिका के गले से सोने की ढोलना झपट ली। मेनिका के चिल्लाने पर दोनों बदमाश तुरंत अपनी बाइक से फरार हो गए। महुआ थाना के पहाड़पुर निवासी मेनिका कुमारी ने बताया कि झपटी गई सोने की ढोलना की अनुमानित कीमत लगभग 20,00...