हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के कटरमाला पंचायत अंतर्गत बेलवर गांव में गृह रक्षा वाहिनी के महिला सिपाही के साथ हुए घटना के मुख्य आरोपी सुबोध पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने घटना के दो दिन बाद पीड़िता के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने अपने फर्दबयान में बताई है कि वह बीते शुक्रवार की रात्रि बेलवर बाजार से सब्जी लेकर अपनी छोटी बहन के साथ घर लौट रही थी कि रास्ते में सुबोध पासवान एवं टुनटुन पासवान खड़ा था। जब वहां पहुंची तो दोनों ने मिलकर साइकिल से गिरा दिया और बाल पकड़ कर घसीट दिया और साइकिल उठा कर मेरे उपर पटक दिया और धमकी दिया कि तुम मुझसे कितने दिनों तक बचोगी। उसके बाद सभी ने मारपीट कर अपने घर ले गया और मैं बेहोश हो गई जब होश आया तो मैं सुबोध पासवान के घर में पड़ी थी और सुबोध पा...